हरदोई, फरवरी 10 -- बेहटा गोकुल। वोट बनवाने गांव आए युवक की भाले से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर एसपी अशोक मीणा मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। ग्राम बल्हेरा निवासी 36 वर्षीय अक्षय कुमार ई-रिक्शा चलाता था। चार सालों से जान का खतरा होने से हरदोई शहर में रह रहा था। वह नौ जनवरी को शहर से गांव वोट बनवाने आया था। 10 फरवरी की सुबह करीब 7:30 बजे खेत से लौटते समय देवेंद्र के मकान के पास गांव के पिंकू, मुकेश, जगदीश और सुधीर ने उसे घेर लिया। जान बचाने के लिए अक्षय देवेंद्र के घर में घुस गया पर आरोपी वहां भी पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार, हमलावरों ने अक्षय को पकड़कर बाहर घसीटा। पिटाई के बाद सड़क पर भाले से गोदकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि करीब पांच साल पहले अक्षय का भाई अभय आरोपी पिंकू की पत्नी को लेकर चला गया था। बाद में पुलिस ने म...