वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान से सपा ने भरी हुंकार
प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- प्रयागराज। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार से प्रदेशभर में 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' शुरू किया। दो से आठ अक्तूबर तक चलने वाले अभियान में 'वोट बचाओ-देश बचाओ' मार्च और जनजागरण कार्यक्रम होंगे। सपा नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की। प्रेस क्लब में गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन और विधायक संदीप पटेल ने अभियान की जानकारी दी। नेताओं ने बताया कि तीसरे दिन जिला स्तर पर शांतिपूर्ण मार्च निकलेगा और समापन पर राष्ट्रगान व संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ होगा। सपा नेताओं ने दावा किया कि 13 करोड़ से अधिक नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं और पश्चिम बंगाल में इसका प्रभाव दिखा। यह भी पढ़ें- सपा ने आज से शुरु किया वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.