गोपालगंज, अक्टूबर 3 -- ' गोपालगंज। जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक हुई। इसमें आगामी सात अक्टूबर को प्रस्तावित 'वोट बचाओ, देश बचाओ' मार्च को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। नेताओं ने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाने और कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियां बांटने पर जोर दिया।          बैठक में कहा गया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार नागरिकों का महत्वपूर्ण अधिकार है। इसकी रक्षा और मतदाताओं में जागरूकता को लेकर मार्च में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही गई। बैठक में जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं के समन्वय और विभिन्न क्षेत्रों से लोगों को मार्च से जोड़ने की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श हुआ। यह भी पढ़ें- इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल 2 से 8 अक्टूबर तक 'लोकत...