चतरा, अप्रैल 13 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि । प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू जनता उच्च विद्यालय पत्थलगड्डा में सोमवार को बाल संसद के प्रधानमंत्री का विधिवत् वोटिंग के माध्यम से चुनाव किया गया। यह चुनाव विद्यालय के 588 बच्चों के द्वारा अपने मत का प्रयोग कर विद्यालय के प्रधानमंत्री का चुनाव किया गया। इस दौरान कक्षा दसवीं के सत्यकार कुमार ने 300 मत प्राप्त कर जीत हासिल किया। जबकि 12 वीं कक्षा की छात्रा राधा कुमारी को 288 मत प्राप्त हुए जिससे उसे 12 वोट से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान सिर्फ बाल संसद के प्रधानमंत्री का चुनाव किया गया जबकि जबकि मंत्रिमंडल का विस्तार अगली बैठक में की जायेगी। यह भी पढ़ें- बाल संसद के प्रधानमंत्री पद के लिए चुनी गई कोमल मौके पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी,प्रमुख मनीषा कुमारी, सिंघानी मुखिया राधिका देवी, नोनगांव मुखिया क...