चक्रधरपुर, दिसम्बर 14 -- चक्रधरपुर। नई दिल्ली में आयोजित वोट चोर, गद्दी छोड़ विशाल रैली में झारखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेसी दिल्ली के लिए रवाना हुए। चक्रधरपुर निवासी युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ ने बताया कि कांग्रेस प्रभारी गुलाल अहमद मीर तथा कृष्णा अल्लावरु से कांग्रेस कार्यालय दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। साथ ही रैली को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई। रैली में शामिल होने के लिए रांची महानगर के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा, कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय खां आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.