गिरडीह, दिसम्बर 15 -- जमुआ, प्रतिनिधि। कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने कहा कि दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव सुधार एवं चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर आयोजित "वोट चोर गद्दी छोड़" महारैली ऐतिहासिक रही। यह महारैली देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली की मांग को लेकर एक मजबूत संदेश देने में सफल रही। कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इस विशाल महारैली में शामिल होने का अवसर मिला, जहां देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा। भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से पहुंचे लोगों की एकजुटता ने यह स्पष्ट कर दिया कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाली किसी भी कोशिश के खिलाफ पूरा देश एक स्वर में खड़ा है। इस जनसमूह ने यह संदेश दिया कि मतदाता के अधिकारों से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.