वोट चोरी सीखनी है तो कांग्रेस से सीखें : दुष्यंत गौतम
मेरठ, जुलाई 7 -- मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि आजादी के समय से ही कांग्रेस ने देश को बांटने और वोट चोरी की राजनीति की है। आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भारत माता के दो टुकड़े किए, जबकि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। भाजपा की ओर से सोमवार को अटल सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के त्याग, तपस्या और उनके बलिदान को याद किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम रहे। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र हित में कार्य करने की प्रेरणा दी। उनके 125वें वर्ष को त्याग और तपस्या के रूप में याद किया जा रहा है। डॉ. मुखर्जी और डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश के लिए जो कार्य किए, वे इतिहास में स्वर्णिम हैं। यह भी पढ़ें- अनुच्छे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.