वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
बिजनौर, अक्टूबर 4 -- चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों के विरोध में रविवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। एआईसीसी के आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पैदल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। रविवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह के नेतृत्व में हाथों में पार्टी के झंडे लेकर कार्यकर्ता विकास भवन स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की ओर पैदल मार्च के लिए निकले। कांग्रेस कार्यालय के बाहर ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर मार्च को रोकने का प्रयास किया। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़े और र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.