बलरामपुर, अक्टूबर 4 -- बलरामपुर संवाददाता। भारतीय युवा कांगेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को वोट चोरी के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। अम्बेडकर तिराहा पर चलाये गये अभियान में लोगों ने हस्ताक्षर कर अपने विचार व्यक्त किये। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज खान व जिलाध्यक्ष शिवलाल ने कहा कि भाजपा पार्टी की कलई खुल गयी है। वोट चोरी कर भाजपा सत्ता में बने रहना चाहती है। इस बार जनता मुंह तोड़ जबाब देगी। किसान, छात्र, युवा, नौकरी पेशा व व्यापारी भाजपा सरकार में बेहाल हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरीफ बाबू, प्रदेश महासचिव भावेश पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर डॉ पंकज गुप्ता, जिला महासचिव अवधेश पाल सिंह, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इबरार अहमद, जिला उपाध्यक्ष अब्दुल कलाम, ज्ञान चन्द्र वर्मा, विशाल कश्यप सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.