नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के बाद अब पेट्रोल चोरी का मुद्दा उठाया है। शनिवार को कर्नाटक सरकार द्वारा जुटाए गए नमूनों के परीक्षण परिणामों का हवाला देते हुए ई20 पेट्रोल की बिक्री को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने केंद्र से देशभर में बेचे जा रहे ईंधन में इथेनॉल की वास्तविक मात्रा को स्पष्ट करने की मांग की। राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ई20 बना 420-जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी। राहुल गांधी, पूर्ववर्ती भारतीय दंड संहिता की धारा 420 का परोक्ष उल्लेख कर रहे थे जो धोखाधड़ी से संबंधित है।कर्नाटक के सात जिलों में हुआ है टेस्ट राहुल ने कहा कि मोदी सरकार कहती है कि पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल है। लेकिन कर्नाटक सरकार ने सात जिलों से पेट्रोल के नमूने लेकर मान्यता प्र...