मोनी देवी, अगस्त 23 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत 55 लाख पंजाबियों को मुफ्त अनाज स्कीम से वंचित रखने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने इसे पंजाब विरोधी कदम बताते हुए भारतीय जनता पार्टी पर सवाल उठाए। आज चंडीगढ़ में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार राज्य में कुल 1 करोड़ 53 लाख राशन कार्डों में से 55 लाख लोगों को दिए जा रहे मुफ्त राशन को बंद करने की साजिश रची जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से केवाईसी का रजिस्ट्रेशन न होने का बहाना बनाकर जुलाई महीने में 23 लाख लोगों का मुफ्त राशन बंद कर दिया गया। 32 लाख और लोगों का मुफ्त राशन 30 सितंबर से बंद करने की धमकियां दी गई हैं। यह भी पढ़ें- पंजाब में बाढ़ से राहत के लिए ऐक्शन में सरकार, 8 मंत्रियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.