वोट चोरी के खुलासे से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज: दीपांकर
रांची, अक्टूबर 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि एसआईआर को रद्द करने की मांग को लेकर देशभर में पहले से आंदोलन चल रहा है। हालांकि, जब चुनाव आयोग के भीतर से ही वोट चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ, तो मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी जोर पकड़ने लगी। रांची में सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त पर इतने गंभीर आरोप लगने के बावजूद जवाबदेही तय करने की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के संवैधानिक अधिकार को सीमित करने के लिए कई जटिल शर्तों के साथ पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर कराने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। आइसा की केंद्रीय अध्यक्ष नेहा द्वारा पीस बॉन्ड पर हस्ताक्षर करने से इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.