वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी की महारैली में पप्पू यादव का अनोखा अंदाज, संतों के जत्थे का किया नेतृत्व
पूर्णिया, नवम्बर 1 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। दिल्ली में वोट चोरी के मुद्दे पर आयोजित कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विराट महारैली और महा मार्च में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का अनोखा अंदाज देखने को मिला। सांसद पप्पू यादव ने रैली में संतों के जत्थे का नेतृत्व किया। उनके साथ संतों की मौजूदगी ने मार्च को एक अलग पहचान दी। इस दौरान उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में निष्पक्ष चुनाव, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाना जरूरी है। रैली में 'वोट चोरों सिंहासन खाली करो', 'मोदी जी को जाना होगा' और 'ज्ञानेश कुमार को हटाना होगा' जैसे नारे गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- 'ट्रिक फोटोग्राफी' से भीड़ दिखाते हैं, संबित पात्रा ने कांग्रेस से पूछा- हमें दिखाओ 10 लाख लोग कहां थे?...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.