वोट चोरी के खिलाफ निकाला जुलूस, पुलिस से धक्का मुक्की, छीना पुतला
उरई, सितम्बर 28 -- उरई, संवाददाता। इलेक्शन कमीशन के खिलाफ कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध शहर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। इस दौरान कांग्रेसियों व पुलिस कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक के साथ धुक्की मुक्की हुई। पुलिस ने कांग्रेसियों से पुतला छीन लिया। प्रदर्शनकारियों ने वोट चोरी का आरोप लगाकर नाराजगी जाहिर की। सोमवार को इलेक्शन कमीशन के खिलाफ जिला व शहर कांग्रेस कमेटी जालौन के संयुक्त तत्वावधान में विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर, शहर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में पार्टी के लोगों ने अंबेडकर चौराहे से जुंलूस निकाला गया। यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला को लेकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.