रुडकी, सितम्बर 28 -- मंगलौर, संवाददाता। केवल कन्या इंटर कॉलेज मंगलौर की छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्या डॉ. दीपिका सैनी ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रबंधक डॉ. रविंद्र कपूर ने खिलाड़ियों को बधाई दी। तनु ने ब्लॉक स्तर पर लंबी कूद, 1500 और 800 मीटर में प्रथम स्थान हासिल किया। उसे उदीयमान खिलाड़ी योजना के तहत एक वर्ष तक प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेंगे। तनु खेल महाकुंभ में 600 मीटर और लंबी कूद में भी प्रथम रहकर जिला स्तर के लिए चयनित हुई। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त की शवयात्रा निकाल फूंका पुतला यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत में कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च यह भी पढ़ें- पुलिस से छीना-झपटी के बीच कांग्रेस ने फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला

हिंदी हिन्दुस्तान ...