शामली, सितम्बर 28 -- शामली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी शामली ने सोमवार को कथित वोट चोरी के खुलासों को लेकर जिला मुख्यालय पर विरोध मार्च निकाला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने तथा मताधिकार की सुरक्षा की मांग उठाई। विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वाेच्च होता है। चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उठने वाले सवालों का समाधान पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए। उन्होंने मतदाता सूची, मतदान प्रक्रिया और मतगणना से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे। यह भी पढ़ें- Noida News: वोटर लिस्ट में हुए बदलावों की समीक्षा हो : कांग्रेस कांग्रेस ने...