सीवान, अक्टूबर 13 -- वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों को झूठा और लोकतंत्र को भ्रमित करने वाला बताया है। जारी प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 में एनडीए सरकार बनने के बाद से ही कांग्रेस राफेल, ईवीएम और अब वोट चोरी जैसे मुद्दों को उठाकर मतदाताओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस का वोट शेयर 1952 में 45 प्रतिशत था, जो 2024 में घटकर 21.4 प्रतिशत रह गया। यह जनता के घटते विश्वास को दर्शाता है। रंजीत प्रसाद ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कोई नई प्रक्रिया नहीं है। देश में पहले ...