नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में आरोप लगाया कि देश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर झूठ फैलाया गया और जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई। उन्होंने चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान जवाब देते हुए कहा कि संविधान का अनुच्छेद 327 चुनाव आयोग को मतदाता सूची तैयार करने का पूर्ण अधिकार देता है। इस दौरान अमित शाह ने वोट चोरी के आरोपों पर कहा कि पहली वोट चोरी तो यह थी कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा, यह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों के वोट से तय हुआ था। 28 प्रदेश अध्यक्षों ने सरदार पटेल को वोट दिया, सिर्फ दो ने पंडित नेहरू को। फिर भी नेहरू जी प्रधानमंत्री बन गए। दूसरी वोट चोरी थी जब इंदिरा गांधी रायबरेली से अनैतिक तरीके से जीतीं। राज नारायण कोर्ट गए, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी की जीत रद्द कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.