लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, विशेष संवाददाताबसपा सुप्रीमो मायावती ने कांशीराम की जयंती पर विपक्षी दलों के आयोजनों पर पलटवार करते हुए उनकी मंशा पर सवाल उठाया है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को खास संदेश दिया है। मायावती ने कहा कि सपा-कांग्रेस दलित विरोधी पार्टियां हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही, इनके वोटों के स्वार्थ में सोची-समझी रणनीति के तहत बसपा के संस्थापक कांशीराम की जयंती मना रही हैं।मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र में अपनी सरकार रहने पर कांशीराम को भारतरत्न की उपाधि नहीं दी और अब दूसरी पार्टी की सरकार से उन्हें भारतरत्न देने की मांग कर रही है। सवाल उठाया कि यह हास्यास्पद नहीं है तो क्या है। कहा कि कांग्रेस-सपा शुरू से ही बसपा को खत्म करने में लगी रही हैं, जिस पार्टी की कांशीराम ने खुद नींव रखी है, जिसे इनकी एकमात्र उत्त...