नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- कोटा में निकाय चुनाव का प्रचार अब सिर्फ भाषण, जनसंपर्क और नारों तक सीमित नहीं है। वोटरों को रिझाने के लिए प्रत्याशी अलग-अलग अंदाज अपना रहे हैं। कोई सब्जी का ठेला संभाल रहा है तो कोई घर के बाहर बर्तन धोकर वोट की अपील कर रहा है। कोटा में नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान ऐसे ही दो अलग-अलग नजारे चर्चा में हैं। नगर निगम चुनाव में प्रचार के आखिरी दौर में प्रत्याशी मतदाताओं तक पहुंचने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड 19 से भाजपा प्रत्याशी राकेश पुटरा का अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रचार के दौरान उन्होंने हाथ में माइक या पार्टी का झंडा थामने के बजाय सब्जी का ठेला संभाल लिया। राकेश पुटरा ठेले पर सब्जियां बेचते नजर आए। उन्होंने सब्जी बेचने वाले की भूमिका निभाते हुए लोगों से संवाद किया और...