फिरोजाबाद, फरवरी 1 -- फिरोजाबाद। यह स्थिति सिर्फ एक बूथ की नहीं है, बल्कि कई बूथों पर यही स्थिति नजर आई। एमजी बालिका महाविद्यालय में आदिल हाथ में नोटिस लेकर घूम रहे थे। आदिल कहते हैं कि सन 2003 की मतदाता सूची में पापा का नाम नहीं है। आदिल कहते हैं कि पैदाइश यहीं की है तथा ननिहाल भी यहीं पर है, लेकिन सालों पुराने वोटर कार्ड में कहीं पर नाम गलत है तो कहीं पर पता। इस स्थिति में हम 2003 से मैपिंग नहीं करा पा रहे हैं तथा वोट नहीं बन पा रहे हैं। फिरोजाबाद में कई मतदाता हैं, जिनकी सन 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो पा रही है। कोई बैंक की पासबुक के साथ पैनकार्ड लेकर घूम रहा है तो अन्य दस्तावेज, लेकिन नहीं है तो सन 2003 की सूची का विवरण। इनके द्वारा अपने वोट को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बीएलओ भी इन लोगों को समझा रहे हैं कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.