गाजीपुर, फरवरी 28 -- गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा गाजीपुर की ओर से देश की प्रथम राष्ट्रपति और संविधान सभा के अध्यक्ष रहे डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर पीरनगर स्थित उनकी प्रतिमास्थल पर माल्यार्पण किया। इस दौरान सभी ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा करने के साथ-साथ देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया। महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि राजेन्द्र बाबू की उपेक्षा कर रही है भारत सरकार, वह वोटों की सियासत करने में व्यस्त है। संविधान सभा के अध्यक्ष रहे डॉ राजेंद्र बाबू को संविधान दिवस पर भी देश और प्रदेश की सरकार भूल गई। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण के विषय पर झूठा इतिहास देश के सामने परोसा जा रहा है। संविधान दिवस पर किसी भी राजनीतिक दल के नेता ने संविधान निर्माण में राजेन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.