पटना, मार्च 14 -- Rajya Sabha Elections: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्माई हुई है। मतदान से लगभग 48 घंटे पहले एनडीए के दो प्रमुख नेताओं के बीच बैठक हुई है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने शनिवार को साथ बैठकर मंथन किया। बैठक के बाद झा ने दावा किया कि एनडीए सभी 5 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। उन्होंने विपक्ष में बड़ी टूट होने का दावा भी किया। संजय झा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में विपक्ष के कई विधायक भी एनडीए के पक्ष में वोट करेंगे। बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को मतदान होना है। एनडीए ने पांच प्रत्याशी उतारे हैं, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और भाजपा न...