वोटिंग के आधार पर नई अंजुमन कमेटी का गठन
सिमडेगा, जून 22 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। जामा मस्जिद परिसर में अंजुमन कमेटी के नए पदधारियों के चयन के लिए बैठक आयोजित की गई। चुनाव प्रक्रिया वोटिंग के आधार पर संपन्न हुई। जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चुनाव परिणाम के अनुसार हाजी मो असफाक को ठेठईटांगर अंजुमन का नया सदर चुना गया। वहीं सचिव पद पर असफाक आलम तथा खजांची पद पर मो. कमरुज्जमा का चयन किया गया। नवनिर्वाचित पदधारियों को अंजुमन के सदस्यों द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर सभी ने संगठन की मजबूती एवं समाज हित में मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ठेठईटांगर अंजुमन के सभी सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.