नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- राजस्थान में निकाय चुनाव का पहला चरण बुधवार, 9 सितंबर को है। मतदान की तारीख नजदीक आते ही कई मतदाताओं के मन में एक सवाल घूम रहा है-अगर वोटर ID कार्ड नहीं है तो क्या वोट डाल पाएंगे? अगर आपके पास भी वोटर ID नहीं है तो मतदान केंद्र जाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। दरअसल, निर्वाचन विभाग ने वोटर ID के अलावा 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों को मतदान के लिए मान्य किया है। यानी वोटर ID कार्ड नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि आप मतदान से बाहर हो जाएंगे। हालांकि एक बात सबसे जरूरी है-आपका नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। इसके बाद पहचान साबित करने के लिए इनमें से कोई एक मान्य फोटोयुक्त दस्तावेज साथ रखना होगा।9 सितंबर को पहले चरण की वोटिंग, 7 से 6 बजे तक मतदान राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में बुधवार को 162 नगरी...