मैनपुरी, मार्च 19 -- यूपी की सियासत में चर्चा का विषय बनी वोटर लिस्ट से जुड़ी एसआईआर की प्रक्रिया मैनपुरी प्रशासन ने सफलतापूर्वक पूरी कर ली। भोगांव और किशनी ने सौ-सौ प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई पूरी की है। वहीं मैनपुरी और करहल भी 99-99 प्रतिशत से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी करने में सफल हुए हैं। वोटर लिस्ट के अंतिम प्रकाशन में अभी देर है। लेकिन सूची से हटाए गए दो लाख 77 हजार से अधिक मतदाताओं के सत्यापन का काम पूरा होने के बाद एक बात तो तय हो गई है कि हटाए गए ये मतदाता वोटर लिस्ट में बने रहेंगे। एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान नोटिस जारी करने के बाद इनकी सुनवाई और सत्यापन का काम प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती था। डीएम अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर एडीएम श्यामलता आनंद ने इस बिंदु पर मोर्चा संभाला और नियमित रिपोर्ट के आधार पर नोटिसों की सुनवाई शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.