वोटर लिस्ट से लाखों नाम कटे, लेकिन विदेशी नागरिक मिले सिर्फ 1600; SIR में क्या निकला?
हिमांशी दहिया, नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान छह राज्यों में मतदाता सूची में करीब 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान की गई है। हालांकि, मतदाताओं की कुल संख्या और मतदाता सूची से हटाए गए नामों के मुकाबले यह आंकड़ा बेहद कम है। इन राज्यों में कुल 9.86 करोड़ मतदाता हैं। हैरानी की बात यह है कि चुनाव आयोग ने राज्यों से संदिग्ध विदेशी नागरिकों का अलग से आंकड़ा जुटाने को नहीं कहा था। कुछ राज्यों ने इस तरह का डेटा रखने से भी इनकार किया है। पिछले साल बिहार में SIR की घोषणा करते समय चुनाव आयोग ने अवैध विदेशी प्रवासियों के नाम मतदाता सूची में शामिल होने को इस प्रक्रिया की एक वजह बताया था। लेकिन अब तक जिन राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है या चल रही है, वहां संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.