चतरा, अक्टूबर 1 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाकपा माले के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर हंटरगंज प्रखंड के गिद्धौर चौक पास मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गरीब, आदिवासी और अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने के आरोपों को लेकर विरोध जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण यादव ने किया। मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव मनोज कुमार प्रजापति मुख्य रूप से मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया में गरीबों, आदिवासियों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- भाकपा माले ने चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया वक्ताओं ने इसे लोकत...