लखनऊ, फरवरी 5 -- सरोजनीनगर के फर्रुखाबाद चिल्लावां में कई मतदाताओं के नाम काटने की अफवाह से हंगामा मच गया। बीएलओ को दावे आपत्तियों के बीच एक जगह से नाम हटवाने के आवेदन मिले थे। बीएलओ ने फोन कर पुख्ता करना शुरू किया तो हंगामा मच गया। जिला निर्वाचन के अनुसार अभी दावे आपत्तियों को सुनने की अवधि चल रही है। बिना सत्यापन कोई नाम काटा नहीं जाएगा। अभी तक सरोजनीनगर विधान सभा क्षेत्र में दिसम्बर से अब तक तीन नाम ही मतदाता सूची से हटाए गए हैं, वह भी पुख्ता किए जाने के बाद। सरोजनीनगर क्षेत्र के फर्रूखाबाद चिल्लावां प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र के कई मतदाताओं के नाम हटाने के लिए किसी ने फार्म-7 भरकर जमा कर दिया। बीएलओ ने सत्यापन शुरू किया तो यह फार्म फर्जी मिले। उधर इसकी जानकारी होने पर मतदाता आक्रोशित हो गए। चिल्लावां मतदान केंद्र के बीएलओ रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.