वोटर लिस्ट से जिनके नाम कटे, उनके घर-घर जा रही बंगाल पुलिस; भड़क गया विपक्ष
कोलकाता, नवम्बर 27 -- पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि पिछले साल मतदाता सूची से जिन लोगों के नाम हटाए गए थे, उनसे पुलिस दस्तावेज और अन्य जानकारियां मांग रही है। इसके लिए कहीं शिविर लगाए जा रहे हैं तो कहीं पुलिसकर्मी घर-घर पहुंच रहे हैं। विपक्ष ने सवाल उठाया है कि पुलिस यह काम किस कानून के तहत कर रही है? विपक्षी दलों का आरोप है कि मंगलवार से मुर्शिदाबाद, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर, पूर्व बर्धमान, हावड़ा और पूर्व मेदिनीपुर जैसे जिलों में यह अभियान चल रहा है। पुलिसकर्मी नागरिक स्वयंसेवकों के साथ लोगों के घर पहुंच रहे हैं।जन्म प्रमाणपत्र और जमीन के दस्तावेज मांगे जाने का आरोप इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने भी दावा किया है कि पुलिस उनसे जन्म प्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.