वोटर लिस्ट से काटे गए पात्रों के नाम फिर से जोड़े जाएं: डिंपल
मैनपुरी, जून 17 -- मैनपुरी। पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में मतदाताओं के नाम काटे जाने की शिकायत सांसद डिंपल यादव ने डीएम से की है। कहा है कि यह मामला बेहद गंभीर है। इसकी जांच कराई जाए और जो भी अधिकारी, कर्मचारी दोषी पाए जाएं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। सांसद की ओर से इस संबंध में डीएम को पत्र भेजा गया है। सांसद डिंपल यादव ने डीएम को पत्र भेज कर जानकारी दी है कि पंचायत चुनाव की जो वोटर लिस्ट प्रकाशित हुई है उस वोटर लिस्ट में बड़ी संख्या में लोगों के नाम नहीं है। नाम न होने पर लोगों में आक्रोश है और प्रदर्शन किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- डुप्लीकेट नहीं, फिर भी सूची से काट दिए गए नाम सांसद ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो और जो नाम वोटर लिस्ट से विलोपित कर दिए गए हैं उन नामों को फिर से जोड़ा जाए। सांसद ने कहा है कि यह म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.