वोटर लिस्ट में विसंगतियों को लेकर एसडीएम को सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
सिद्धार्थ, जून 26 -- शोहरतगढ़। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सपा नेता उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को प्रदर्शन कर मतदाता सूची के शुद्धिकरण करने व विसंगतियों को दूर कराने की मांग को लेकर तहसील शोहरतगढ़ एसडीएम कर्मेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा कि विधानसभा के सभी 452 बूथों पर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक लापरवाही और गंभीर विसंगतियां उजागर हुई हैं। विधानसभा के सभी बूथों पर लगभग छह हजार से अधिक डुप्लीकेट, फर्जी, अनुपस्थित, शिफ्ट और लापता मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में गलत तरीके से दर्ज या सम्मिलित पाए गए हैं। कहा कि विधानसभा के चुनाव निष्पक्ष व सही ढंग से हो। फर्जी व डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों को सूची से तत्काल नहीं हटाया, तो समाजवादी पार्टी इसके खिलाफ सड़क से लेकर निर्वाचन आयोग तक मुखर आवाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.