मैनपुरी, फरवरी 10 -- पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के प्रकाशन में ब्लॉक की ग्राम पंचायत नौरमई खरौआ में गड़बड़ी सामने आई है। सूची में मृतकों व नाबालिगों के नाम जोड़े गए हैं। वहीं दूसरी ग्राम पंचायत के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज किए गए हैं। मतदाता सूची में 30 से अधिक अपात्रों के नाम शामिल किए गए हैं। सूची में नाबालिग अतिन कुमार पुत्र प्रेमनरायन आदि के नाम शामिल हैं। विद्यालय से मिले जन्मतिथि के अभिलेख से पूरे मामले की पोल खुली है। वहीं निर्मल चंद्र शाक्य पुत्र श्याम लाल, किरनदेवी पत्नी गोविंद, बलवीर सिंह पुत्र दीनदयाल, कमलेश देवी पत्नी भूपसिंह,जंगबहादुर पुत्र अतर सिंह, सत्यपाल पुत्र बाल किशन आदि को मृतक होने के बाद भी सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा मतदाता सूची में बाहरी लोगों के नाम फर्जी तरीके से जोड़े गए हैं। मतदाता सूची में हुई गड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.