मैनपुरी, मई 19 -- संशोधन के बाद प्रकाशित की गई मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर खामिया हैं। एक मतदाता के चार से पांच स्थानों पर वोट बना दिए गए। ये आरोप लगाकर सपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी से मुलाकात की और मतदाता सूची में हुई गड़बड़ी से जुड़ा ज्ञापन सौंपा। कहा कि चारों ही विधानसभाओं में लगभग पांच-पांच हजार वोट बढ़ाए गए हैं जो पूरी तरह से फर्जी हैं। डीएम ने सपा नेताओं को आश्वस्त किया है कि इसकी जांच होगी और मतदाता सूची को पूरी तरह से दुरुस्त बनाया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य के नेतृत्व में सपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय जाकर डीएम से मिला और मतदाता सूची की खामियां गिनाईं। दिए गए ज्ञापन में जानकारी दी गई कि 10 अप्रैल को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची की पार्टी ने बूथ ...