उन्नाव, फरवरी 3 -- असोहा। कूटरचित तरीके से निवास प्रमाण पत्र व वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाए जाने के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। क्षेत्र के चौपई गांव निवासी रवि सिंह ने डीएम, एसडीएम व बीडीओ को प्रार्थना देकर बताया कि मेरे गांव शालिनी पत्नी मनोज कुमार के नाम पर कूट रचित फर्जी तरीके से निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है, जबकि मनोज कुमार की अभी तक शादी भी नहीं हुई है और ना ही शालिनी नाम की कोई अन्य महिला है। रवि सिंह बताया कि ग्राम प्रधान के चहेते होने के कारण वोटर लिस्ट में नाम भी बढ़वा दिया गया तथा परिवार रजिस्टर में भी नाम अंकित करा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.