गुड़गांव, अगस्त 5 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है, उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। वे 30 अगस्त तक बीएलओ के माध्यम से या ऑनलाइन फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। जिला उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एसआईआर के तहत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। नागरिक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ceoharyana.gov.in पर विवरण की जांच कर सकते हैं। जिला उपायुक्त ने बताया कि अभियान के तहत एक जुलाई 2026 को अर्हता तिथि माना गया है। यह भी पढ़ें- प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 05 अगस्त से 04 सितंबर तक जिन युवाओं ने इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, वे भी नया वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।वही...