जयपुर, अगस्त 21 -- राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज आखिरी मौका है। ऐसे युवा और अन्य पात्र नागरिक, जिनकी उम्र 1 जनवरी 2026 तक 18 साल या उससे अधिक हो चुकी है, लेकिन अभी तक उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है, वे आज अपने क्षेत्र के BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) से संपर्क कर नाम जुड़वा सकते हैं। इसके बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया बंद हो जाएगी। निर्वाचन आयोग की ओर से नगरीय निकाय चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट 31 अगस्त को जारी की जाएगी। ऐसे में जिन लोगों का नाम अभी मतदाता सूची में नहीं है, उनके पास नाम जुड़वाने के लिए आज अंतिम अवसर है। निकाय चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है।19 अगस्त को जारी हुई थी प्रारंभिक मतदाता सूची राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्र...