वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम (प्रशासन) पंकज कुमार ने रविवार को अलग-अलग वार्डों में मतदाताओं के नाम, पता और फोटो में गड़बड़ी पर सम्बंधित चार बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा है। एडीएम के मुताबिक कैंट विस क्षेत्र में नागा रंजिथा सिदरमया पिता शिव रंजन का नाम बंगलौर कर्नाटक पूर्व से दर्ज था। वह बीएचयू में 2021 से 2025 तक पीएचडी की शोध छात्रा थी। उसका नाम कर्नाटक के साथ ही यहां भी दर्ज हो गया था। वहीं बूथ नं. 268 पर क्रम संख्या 975, 977 एवं 978 पर मुनीरा राना का नाम बार-बार दर्ज है। मुनीरा ने ही स्वयं 03 बार आनलाइन फार्म-6 भरा था। बीएलओ ने तीनों नाम जोड़ दिए। बूथ नं. 144 के क्रम संख्या-211 पर दर्ज मतदाता जितेन्द्र त्रिपाठी सम्बन्धी स्व. रामचन्द्र त्रिपाठी की फोटो मतदाता सूची में अस्पष्ट मिली। मतदाता द्वारा संशोधन के ल...