नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायतों और जांच में पुष्टि के बाद ऐक्शन शुरू हो गया है। पीलीभीत में दो एसडीएम को न सिर्फ वोटर लिस्ट के अभियान से हटाया गया है बल्कि उनसे अन्य तरह की जिम्मेदारियां भी छीन ली गई हैं। उन्हें फिल्ड से हटाकर जिला मुख्यालय से संबंद्ध कर दिया गया है। कांग्रेस ने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर दस्तावेजों के साथ यहां की वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ियों का आरोप लगाया था। खास वर्ग के लोगों के एपिक नंबर में किसी और का नाम शामिल करने का आरोप लगाया था। चुनाव आयोग ने आरोपों को गंभीरता से लिया और जांच कराई तो गड़बड़ियों की पुष्टि हो गई। इसके बाद गड़बड़ियों में शामिल अफसरों को कार्रवाई और एफआईआर का निर्देश चुनाव आयोग ने दिया था। चुनाव आयोग के निर्देश पर पीलीभीत के डीएम आलोक कुमार ने गुरुवार...