वोटर लिस्ट मामलाः सोनिया गांधी ने कोर्ट में जवाब दाखिल किया, 25 जुलाई को सुनवाई
नई दिल्ली, जुलाई 5 -- कांग्रेस की सीनियर नेता सोनिया गांधी ने शनिवार को कोर्ट में एक अर्जी पर जवाब दाखिल किया। यह अर्जी उस मामले से जुड़ी है, जिसमें आरोप है कि भारतीय नागरिक बनने से पहले ही वोटर लिस्ट में उनका नाम शामिल कर लिया गया था। यह जवाब वकील विकास त्रिपाठी की ओर से दाखिल की गई एक रिविजन याचिका के संदर्भ में दिया गया है। उनकी शिकायत को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने खारिज कर दिया था। उनकी रिविजन याचिका अभी सेशंस कोर्ट में लंबित है। वह सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। सोनिया गांधी की ओर से एक सीनियर वकील ने स्पेशल जज विशाल गोगने के समक्ष यह जवाब दाखिल किया। स्पेशल जज ने अपने 4 जुलाई के आदेश में लिखा कि याचिकाकर्ता की अतिरिक्त दस्तावेजों से जुड़ी अर्जी पर प्रतिवादी नंबर 2 (सोनिया गांधी) की ओर से जवाब दाखिल कर दिया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.