बरेली, मार्च 7 -- एसआईआर के अंतर्गत ड्राफ्ट मतदाता सूची के सापेक्ष दावा-आपत्ति दाखिल करने का शुक्रवार को अंतिम दिन था। शुक्रवार दिन भर लोग अपने फॉर्म लेकर आते रहे। कुल 342971 फॉर्म छह, फॉर्म सात और फॉर्म आठ जमा हुए। इनमें 67890 यानी अकेले 19.79 फीसदी शहर विधानसभा के ही हैं। चार नवंबर से 26 दिसंबर तक एसआईआर की प्रक्रिया चली थी। इस दौरान मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा कराए गए थे। छह जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हुई थी। सूची के सापेक्ष दावे-आपत्ति लेने का काम शुक्रवार को पूरा हो गया। शुक्रवार को सुबह से ही बूथों के साथ ही वीआरसी पर भी मतदाताओं की भीड़ आने लगी। सबसे ज्यादा लोग नए वोट बनवाने के लिए फॉर्म 6 भरने आए। नाम कटवाने के लिए फॉर्म सात और संशोधन के लिए फॉर्म आठ भरकर जमा किए गए। बहुत से लोग अपने नोटिस की सुनवाई के लिए भी पहुंचे। जन्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.