आजमगढ़, मई 25 -- महाराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नवबरार तुर्कचारा ग्राम पंचायत में वोटर लिस्ट के सत्यापन को लेकर शनिवार को दो पक्ष में विवाद हो गया। गाली गलौज के बाद मारपीट में सगे भाई घायल हो गए। पुलिस ने शांति भंग की धारा में आरोपियों का चालान किया है। महराजगंज थाना क्षेत्र के नवबरार तुर्कचारा गांव के वार्ड नंबर 10 की वोटर लिस्ट सत्यापन का कार्य चंदा देवी कर रही हैं। गांव के वार्ड 11, 12,13 का सत्यापन उर्मिला देवी कर रही थी। चंदा देवी ने बताया कि वह वोटर लिस्ट सत्यापन करके सुपरवाइजर सरवन कुमार को दे दी थी। ब्लॉक मुख्यालय पर जमा किया गये वोटर लिस्ट पर चंदा देवी का हस्ताक्षर फर्जी था। यह भी पढ़ें- वोटर सत्यापन कर के दौरान जमकर मारपीट, सगे भाई घायल वर्तमान प्रधान जय सिंह को फर्जी हस्ताक्षर कर जमा किये गए वोटर लिस्ट की जानकारी हुई।...