संभल, जनवरी 4 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव बिलालपत में वोटर लिस्ट संशोधन कार्य के दौरान 30 दिसंबर को कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ी थीं। जांच करने पहुंचीं डिप्टी कलेक्टर के सामने ही ग्राम प्रधान और विरोधी पक्ष आपस में भिड़े थे। पंचायत सचिवालय में सरेआम कुर्सियां चलीं और मारपीट हुई थी, जिसमें प्रधान पक्ष पर दूसरे पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस प्रधानपति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, अब दूसरे पक्ष ने मुकदमा दर्ज कराया है। गांव बिलालपत में नवंबर माह में बीएलओ द्वारा फर्जी वोट बनाने की शिकायत डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया से की गई थी। डीएम की प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ था कि 13 साल की बच्ची का भी वोट बना दिया गया था। जांच में सामने आया कि कई लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे वोट बनवाए हैं, जिसके बाद ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.