जमशेदपुर, जनवरी 31 -- जमशेदपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर वोटर लिस्ट की मांग बढ़ गई है। संभावित प्रत्याशी और नामांकन का पर्चा ले चुके लोग वोटर लिस्ट की खोज करते चल रहे हैं। नगर निकाय चुनाव के उप निर्वाचन पदाधिकारी सच्चिदानंद महतो की ओर से वोटर लिस्ट की मांग के आलोक में राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ी संख्या में वोटर लिस्ट उपलब्ध करा दिए हैं। इसे सभी निर्वासित पदाधिकारी (आरओ) को भी उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा उप निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय (जिला पंचायती राज पदाधिकारी कार्यालय) में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। आयोग ने इसकी दर प्रति पेजRs.2 और दोनों ओर छपे होने पर ढाई रुपए तय की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.