बलिया, जून 6 -- बलिया, संवाददाता। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन पर चर्चा हुई।वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार एवं चुनाव आयोग की मिली भगत से कुछ बीएलओ ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की है। एक व्यक्ति का नाम कई जगह अंकित है। इसे दुरुस्त करने के लिए तहसील मुख्यालयों पर एसडीएम को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। यदि सुधार नहीं हुआ तो पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।बैठक में व्यासजी गोंड, मदन राय, वीरबल राम, विश्राम यादव, यशपाल सिंह, संजय उपाध्याय, रविंद्र नाथ, कामेश्वर सिंह, रामेश्वर पासवान, नीरज सिंह गुड्डू, जमाल आजम, प्रमोद, सुभाष चौहान, बबलू अंसारी, राजेंद्र यादव, सुशील पाण्डेय कान्हजी, शमशाद, दशरथ यादव, शामू ठाकुर, रविंद्र यादव, चन्द्रशेखर सिंह, विजयशंकर, रामनाथ पटेल, अनिल खरवार, संजय मिश्र, ...