चंदौली, फरवरी 13 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड परिसर स्थित सहायक विकास पंचायत कार्यालय में गुरुवार को देर रात तक विशेष अभियान चलाकर 72 ग्राम पंचायतों की डुप्लीकेट मतदाता सूचियों का ऑनलाइन सत्यापन किया गया। यह कार्य सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अरविन्द सिंह की देखरेख में हुआ। अभियान के दौरान लगभग 46 हजार मतदाताओं के विवरण का सत्यापन कर उनके वोटर कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया पूरी की गई। ब्लॉक कार्यालय परिसर में सुबह से ही पंचायत कर्मचारियों की टीम सक्रिय रही। तकनीकी टीम द्वारा मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, आयु और पहचान संबंधी विवरणों का मिलान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया गया। जिन मतदाताओं के विवरण में त्रुटियां या डुप्लीकेट प्रविष्टियां पाई गईं। उन्हें तत्काल सुधार की प्रक्रिया में शामिल किया गया। अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.