कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। विधानसभा में नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने शनिवार को जीआईसी ग्राउंड में होली और ईद मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यहां उन्होंने कहा कि सपा की परंपरागत सीसामऊ सीट पर भाजपा की निगाहें थीं। वोटर वोट न कर सकें इसलिए प्रशासन ने गड्ढे खुदवा दिए थे, लेकिन इससे जनता का जज्बा कम न हुआ। लोग बाधाओं को पार कर वोट डालने निकले और चुनाव जिताया। इस बार प्रदेश भर की जनता बदलाव चाहती है और सपा की सरकार बनने जा रही है। सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता बिना डरे और बिना दबे कानपुर समेत प्रदेश में जीत का परचम लहराएंगे। सीसामऊ उपचुनाव में सरकार ने पूरी ताकत लगा दी और हर वो हथकंडा अपनाया जिससे कि दबाव बनाकर सीट हथियाई जा सके, लेकिन उसके मंसूबों को क्षेत्र की जनता ने ध्वस्त कर दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.