मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। जनपद की चारों विधानसभा के मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रविवार को 926 मतदान केंद्रों पर बने 1936 बूथों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नए मतदाता बनाने का अभियान चला। इस दौरान अपने-अपने बूथों पर निर्धारित समय 10.30 से 04.30 बजे तक बीएलओ मौजूद रहे। वहीं बूथों पर बहुत अधिक भीड़ नहीं दिखी। लेकिन पूरे दिन लोगों का आना जाना लगा रहा। मतदाताओं को छह मार्च तक दावा और आपत्तियां दर्ज कराने का मौका है। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र और उपजिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने विभिन्न बूथों का भ्रमण का जायजा लिया। उन्हें कहीं भी कोई शिकायत या लापरवाही नही मिली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।जनपद की मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.