हरदोई, जनवरी 22 -- अतरौली। गुरुवार को ब्लॉक भरावन क्षेत्र के ग्राम महीठा स्थित मंशा देवी मंदिर परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम हुआ। इसके मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल रहे। उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत कोई भी मतदाता छूटने न पाए। इसके लिए गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा। ग्राम पंचायत महीठा के प्रधानपति मनमोहन शुक्ला ने बताया कि एमएलसी अशोक अग्रवाल ने मुन्नी देवी, चंद्रकली, राजेश, दहना, छोटा, जसकरन, पूरन, लखई सहित कुल 267 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। एमएलसी ने कहा कि एसआईआर को लेकर पूरे क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। जो युवक, युवतियां अक्टूबर 2026 में 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं उनके नाम भी मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से दर्ज कराए जाएंगे। राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.