वोटरों को घर-घर गणना प्रपत्र मिलने शुरू, सही से भरने के तरीके बताए
रांची, जुलाई 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) के तहत रांची जिले में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) का वितरण शुरू कर दिया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे इस अभियान में सभी विधानसभा क्षेत्रों में सुबह से ही बीएलओ मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर उन्हें प्रपत्र उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही इसे सही ढंग से भरने की जानकारी भी दे रहे हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने निर्देश दिया है कि बीएलओ सुबह के समय अधिक से अधिक घरों तक जाकर प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण सुनिश्चित करें। क्योंकि सुबह के समय अधिकांश मतदाता अपने घरों में उपलब्ध रहते हैं। इससे ज्यादा से ज्यादा नागरिकों तक पहुंच बनाना आसान होगा और अभियान को गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- 14 जुलाई त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.